करवाचौथ पर माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को करें रिक्रिएट, पति हो जाएंगे फिदा

By मिताली जैन | Sep 25, 2022

करवाचौथ किसी भी सुहागन स्त्री के जीवन का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर और पूजा करके ना केवल अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि वह स्वयं के साज-श्रृंगार में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। अगर आपने भी इस बार सबसे अलग व खूबसूरत दिखने की तैयारी कर ली है तो पहले एक बार माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को जरूर देखें। माधुरी दीक्षित के यह लुक्स किसी भी उम्र की महिला बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती है। यकीन मानिए, इसके बाद आपके पति की नजरें सिर्फ और सिर्फ आप पर ही टिकी रहेंगी-

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं रेड कलर पहनना काफी पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप एक सिंपल और एलीगेंट तरीके से रेड कलर कैरी करना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित की तरह मल्टीकलर लहंगा पहना जा सकता है। इस लुक में माधुरी ने हाई नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगा और चुनरी कैरी की है। आप भी इस लहंगे के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स, झूमके या चांदबाली पहनकर अपने लुक को एन्हॉन्स कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान की तरह लहंगे के साथ पहनें डिजाइनर ब्लाउज, दिखेंगी बेहद स्टनिंग

पहनें रेड साड़ी

माधुरी दीक्षित का यह रेड साड़ी लुक भी काफी अलग है और करवाचौथ पर आपके लुक में एक्सफैक्टर एड कर सकता है। आप भी माधुरी दीक्षित की तरह रेड पोल्का डॉट साड़ी पहन सकती हैं। माधुरी ने इस लुक में बैलून स्लीव्स क्रीमी कलर के ब्लाउज को पेयर किया है। लेकिन आप फेस्टिवल लुक के लिए सीक्वेंस ब्लाउज को भी पहन सकती हैं। इवनिंग लुक को ध्यान में रखते हुए मेकअप को बोल्ड टच दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: चाहे साड़ी पहननी हो या फिर जीन्स, शिल्पा शेट्टी के इन लुक्स से लें आइडियाज

येलो लहंगे से निखारें खूबसूरती

फेस्टिवल सीजन में रेड के अलावा महिलाएं ग्रीन और येलो कलर पहनना भी काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप माधुरी दीक्षित के इस येलो कलर लहंगे को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। उन्होंने इस लुक में येलो कलर के फ्लोरल लहंगे को पहना है, जिसमें ब्लाउज पर हैवी वर्क किया गया है और इसलिए करवाचौथ के दिन आप दोपहर के समय इस लहंगे को पहन सकती हैं।

तो आपको माधुरी दीक्षित का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा और आप किस लुक को करवाचौथ के दिन रिक्रिएट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? Supreme Court का केंद्र को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

PM Narendra Modi Abuse Case | माफी के बाद 15 साल की लड़की पर केस बंद, फिर भी घर से दूर रहने को मजबूर परिवार | CJP Protest Controversy

Massachusetts ने 15 अगस्त को किया India Day घोषित, गवर्नर मॉरा हेली ने दिया आदेश