Taliban Massive Bomb Attack: पाकिस्तान में 50 किलोमीटर अंदर तक घुस आया तालिबान, मच गई भगदड़!

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

दुनिया के किसी भी मुल्क में चले जाइए। सबसे सस्ती और सबसे उपलब्ध चीजों में से एक चाय है। वैसे तो पाकिस्तान में एक चाय की कीमत 40 से 50 पाकिस्तानी रुपए है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई चीफ की एक कप चाय उसके मुल्क को बहुत महंगी पड़ रही है। अफगान सीमा पर मुनीर के सैनिक मारे जा रहे हैं। डुरंड लाइन पर रह रहे लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ रहा है। पहले से ड्रैगन के पास गिरवी रखी पाकिस्तान की जमीन पर अब तालिबान कब्जा कर रहा है। डेढ़ साल पहले तक पाकिस्तान के कर्ता-धर्ता यानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व आईएसआई चीफ हामिद मीर दोनों ही इस वक्त जेल में हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर जो हालात हैं उसके लिए मौजूदा स्टैबल्शिमेंट इमरान और फैज हामिद को जिम्मेदार ठहरा रही है। अफगान इलाके से पाकिस्तान की चेक पोस्टों पर बड़े हथियारों से लगातार फायरिंग की खबर आई है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के साथ मिलकर क्या खतरनाक खेल खेलने वाला है बांग्लादेश? परमाणु संधि की खबर से भारत भी हो गया हैरान

पाकिस्तान सरकार ने खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) क्षेत्र में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बज रहे पाकिस्तानी राष्ट्रगान के दौरान अफगानिस्तान के तालिबान शासन के एक अधिकारी के बैठे रहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में इस कृत्य को 'निंदनीय' भी कहा। खैबर-पख्तूनख्वा सरकार ने ईद-ए-मिलाद के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें पाकिस्तानी समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारियों और विद्वानों को आमंत्रित किया गया था। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच