अफगानिस्तान में तालिबान ने दो पश्चिमी बंधकों को रिहा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

कंधार (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में तालिबान ने पश्चिमी देशों के दो बंधकों को मंगलवार को मुक्त कर दिया। विद्रोही सूत्रों और पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिहा किये गये इन लोगों को 2016 से बंधक बना कर रखा गया था।

एक स्थानीय पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘जबुल प्रांत के नवाबहार जिले में आज सुबह लगभग 10 बजे अमेरिकी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को मुक्त किया गया। वे अमेरिकी हेलीकॉप्टरों के जरिये जाबुल से रवाना हुए।’’ प्रांत के तीन तालिबान सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी विक्स को रिहा कर दिया गया है।अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका को दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास पूरी तरह से खत्म करना चाहिए: उत्तर कोरिया

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव

Shahi Kishmish Curry: घर पर झटपट बनाएं Shahi Kishmish Curry, हर कोई करेगा Delicious खाने की तारीफ

Monsoon Session: Kiren Rijiju बोले- 12 बिल पास, पर Debate न होने से दुखी