आतंकवादी हमले में माली के 24 सैनिकों की मौत, 17 जिहादी मारे गए: सेना

24-mali-soldiers-killed-17-jihadis-killed-in-terrorist-attack
[email protected] । Nov 19 2019 2:51PM

सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया।

बमाको। देश के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई झड़पों में माली के 24 सैनिकों की मौत हो गई और 17 जिहादी लड़ाके भी मारे गए। पश्चिमी अफ्रीकी देश में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर के कस्बे तबनकोर्ट के नजदीक माली और नाइजर के बल संयुक्त अभियान चला रहे थे जब गश्ती दलों पर आतंकियों ने हमला किया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सभी से मैत्रीपूर्ण संबंध रखेगा, अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के संघर्ष में तटस्थ रहेगा: गोटबाया

सेना के मुताबिक इस हमले में 24 की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। इस दौरान 17 जिहादी भी मारे गए और कम से कम 100 संदिग्धों को पकड़ा गया है। वक्तव्य में कहा गया कैदी नाइजर के सैनिकों के कब्जे में हैं। फ्रांस, अफ्रीकी पड़ोसियों और अमेरिका की मदद से माली की सेना इस्लामिक उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए संघर्ष कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़