तालिबान के प्रवक्ता का बयान, भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

इस्लामाबाद। तालिबान के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि समूह भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने संकल्प लिया कि अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा। तालिबान के प्रवक्ता जुबिउल्लाह मुजाहिद ने यह भी कहा कि समूह जिसके हाथ में अब अफगानिस्तान की बागडोर है वह भारत को क्षेत्र में एक अहम हिस्सा मानता है। पाकिस्तान के एआरवाई समाचार चैनल ने बुधवार को मुजाहिद के हवाले से कहा, ‘‘हम क्षेत्र के एक अहम हिस्से भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हमारी आकांक्षा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के अनुरूप अपनी नीति तैयार करे।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता