लोकसभा में तमिल में पूछे गये सवाल का हिंदी में जवाब देने पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को एक सदस्य के तमिल में पूछे गये प्रश्न पर मंत्री द्वारा हिंदी में जवाब दिये जाने पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हुई। प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक के ए. गणेशमूर्ति ने तमिलनाडु में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवाह के बारे में एक पूरक प्रश्न तमिल में पूछा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वह तमिल में पूछे गये प्रश्न का पहला हिस्सा नहीं सुन पाए। मंत्री ने जानना चाहा कि द्रमुक सदस्य किस परियोजना का जिक्र कर रहे हैं। इस पर, द्रमुक सदस्य ने कहा, ‘‘यदि मैं अंग्रेजी में प्रश्न पूछूंगा क्या तभी मंत्री अंग्रेजी में जवाब देंगे...एक सदस्य तमिल में प्रश्न पूछते हैं और मंत्री हिंदी में जवाब देते हैं।’’ इस पर, गोयल ने कहा कि जब सदस्य के लिए अनुवाद की व्यवस्था है तो वह हिंदी में जवाब दे सकते हैं। इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया और वे अंग्रेजी में पूछे गये पूरक सवालों का मंत्री द्वारा हिंदी में जवाब दिये जाने का मुद्दा भी उठाते नजर आए। हाल के समय में, सदन में यह देखने को मिला है कि विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों के विपक्षी सदस्यों नेइस तरह की स्थिति पर विरोध जताया है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा