‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे तमिलनाडु के CM स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महात्मा गांधी मंडपम में कार्यक्रम के दौरान स्टालिन भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ उस सार्वजनिक रैली स्थल पर जाएंगे जहां से यात्रा शुरू की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में होगी लेकिन वास्तव में गांधी और कुछ अन्य कांग्रेसी नेता आठ जनवरी को सुबह सात बजे ‘पदयात्रा’ की शुरुआत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर जेपी नड्डा का तंज, कहा- पहले अपना कुनबा संभालो, फिर...

पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने गांधी सहित 118 नेताओं को ‘भारत यात्रियों’ के रूप में वर्गीकृत किया है जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की दूरी तय करेंगे। वे प्रतिदिन औसतन 20-25 किमी की दूरी तय करेंगे। सूत्रों ने बताया कि 118 ‘भारत यात्रियों’ में राहुल गांधी समेत नौ नेता 51-60 साल की उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि 118 नेताओं में से 20 की उम्र 25-30; 51 की उम्र 31-40 व 38 की उम्र 41-50 के बीच है। यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होगी और फिर उत्तर की तरफ बढ़ते हुए तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसुरू, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू से गुजरने के बाद श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा में भाग लेने वालों का वर्गीकरण ‘भारत यात्री’, ‘अतिथि यात्री’ और ‘प्रदेश यात्री’ के तौर पर किया गया है। 

प्रमुख खबरें

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम