गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर तमिलनाडु के CM दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पलानीस्वामी ने शाह को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं .....मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश की सेवा के लिए वह आपको उत्तम स्वास्थ्य दे...’’ शाह आज 56 साल के हो गए। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में कोरोना के 4,462 नए मामले, 5,083 लोग संक्रमण मुक्त हुए

साल 2014 में केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और फिर 2019 में भारी बहुमत के साथ केन्द्र की सत्ता में वापसी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya की 59 रन की तूफानी पारी से भारत 1-0 से आगे, कटक टी20 में अफ्रीका 74 पर ढेर

Pat Cummins की एशेज़ में वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट से पहले मज़बूत स्थिति में

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान, वैश्विक पहचान हुई और मजबूत

दिल्ली में खुली जलाने और तंदूर में कोयला उपयोग पर सख्त प्रतिबंध, AQI अब भी ‘poor’ श्रेणी में