Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर

By एकता | Jun 21, 2026

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार को यहां एक सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 कर्मचारियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर में स्थित 'सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स' फैक्ट्री में हुआ।

इसे भी पढ़ें: NEET छात्रों के लिए PM Modi ने पेश की मिसाल, Delhi Airport पर 45 मिनट तक रोकी अपनी उड़ान

मुख्यमंत्री ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश, 3 सदस्यीय कमेटी गठित

इस गंभीर हादसे पर एक्शन लेते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम के निर्देश पर एक 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में इंडस्ट्रियल सेफ्टी और हेल्थ डायरेक्टर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर को शामिल किया गया है।

24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, मंत्रियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश

जांच कमेटी को 24 घंटे के अंदर शुरुआती रिपोर्ट और तीन दिनों के भीतर फाइनल रिपोर्ट सबमिट करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के आईटी मंत्री और तिरुवल्लूर जिले के प्रभारी मंत्री को भी तुरंत ग्राउंड जीरो पर पहुंचने को कहा है। इसके साथ ही मॉनिटरिंग ऑफिसर डॉ. के.पी. कार्तिकेयन को जिला कलेक्टर और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर पीड़ितों को बेस्ट मेडिकल हेल्प दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें: Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामला

राज्यपाल ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं

इस भयानक घटना पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने भी गहरा दुख जताया है। राजभवन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा गया, 'तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से मुझे गहरा सदमा लगा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत मिले और अस्पताल में भर्ती सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला