बीजेपी को सत्ता से बाहर रखकर, मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह दिखाये तमिलनाडु: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

नागरकोइल (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु को एवं संस्कृति विरोधी ताकतों और ‘‘एक संस्कृति, एक राष्ट्र और एक इतिहास’’ की अवधारणा पेश करने वालों को दूर रखने में भारत का राह दिखानी चाहिए। राहुल गांधी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में तमिल लोगों के अलावा कोई और सत्ता में नहीं आ सकता। 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। गांधी ने यहां लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ये चुनाव भी यही चीज दिखाएंगे कि केवल वही व्यक्ति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे झुकने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (के पलानीस्वामी) ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों के आगे झुकना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में लौटी बहार: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही रफ्तार

मोरक्को के कोच ने France को ललकारा: FIFA World Cup जीतना ही असली बोनस

India-Australia Trade Relations: पीएम मोदी ने CECA समझौते को जल्द पूरा करने की वकालत की, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

एआई युग में कम लागत का फॉर्मूला फेल, मुख्य आर्थिक सलाहकार की उद्योग जगत को दोटूक, सिर्फ सरकारी नीतियों से नहीं बनेंगे ग्लोबल लीडर