Tamil Nadu: नीलगिरि जिले में निर्माण स्थल पर पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान रेत का ढेर और एक दीवार के ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जेगथाला टाउन पंचायत क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में निर्माण कार्य के लिए जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ और रेत का ढेर मजदूरों पर गिर पड़ा।

स्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की उम्र 22 से 36 वर्ष के बीच बताई गई है और उनकी पहचान अब्दुल रहमान, नसीर और उस्मान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Warsaw Grand Chess Tour: D Gukesh छठे स्थान पर रहे, Hans Niemann बने विजेता

HDFC बैंक के 6,000 ATM अब होंगे Hi-Tech, CMS को मिला 400 करोड़ का AI बेस्ड मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट

CUET UG Exam 2026: क्या पहनें, क्या ले जाएं? NTA की Final Guidelines जरूर जान लें

UP Cabinet Expension: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जाट नेता Bhupendra Chaudhary ने ली मंत्री पद की शपथ