तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव 2022! अधिक मजूबत हुआ द्रमुक, अन्नाद्रमुक की स्थिति और बिगड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

चेन्नई। तमिलनाडु में संपन्न शहरी निकाय चुनाव ने राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक को अपनी स्थिति सुदृढ करने, और मजबूत तथा बड़े राजनीतिक दल के रूप में सामने आने का अवसर दिया है। साथ ही इन चुनावों ने राज्य में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक की स्थिति और नाजुक बना दी है। इस साल हुए चुनाव में दशक भर सत्ता में रहने के बाद बाहर हुए अन्नाद्रमुक की स्थिति और खराब हुई है, जबकि राज्य में भाजपा के प्रभाव में विस्तार हुआ है। राज्य में शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को हुए और 22 फरवरी को परिणाम की घोषणा हुई। इसमें द्रमुक को मिली जीत का पूरा-पूरा श्रेय मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नौ महीने के सुशासन को दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने किया वादा, असम में करके दिखाया, अगले 5 साल में मणिपुर को बनाएंगे पूर्वोत्तर का सर्वश्रेष्ठ राज्य

वहीं, अन्नाद्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हार अस्थाई है। कैडर और जनता अभी भी हमारे साथ है। अगले विधानसभा चुनाव में हम वापसी करेंगे।’’ द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने अन्नाद्रमुक के नेताओं पर पार्टी के स्थान पर सिर्फ अपनी चिंता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए ऐसी अपमानजनक हार हुई है। उनके नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए।’’ तमिलनाडु में अपनी जगह नहीं बना पाने के कांग्रेस के तंज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झूठ साबित कर दिया है। राज्य में भाजपा के महासचिव कारू नागराजन ने कहा कि उनकी पार्टी ने कुछ दलों के ‘‘धन और बाहुबल’’ के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जनता का विश्वास हासिल किया। उन्होंने दावा किया, ‘‘कई वार्ड में हम (भाजपा) सत्तारूढ़ द्रमुक के बाद दूसरे नंबर पर, जबकि कई अन्य में द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बाद तीसरे स्थान पर रहे। राज्य में हमारा मतप्रतिशत 8 से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया और चेन्नई में यह 3 फीसदी से बढ़कर 8.04 फीसदी हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि अंतिम समय में अकेले दम पर चुनाव लड़ने के बावजूद इसमें भाजपा का विकास नजर आया है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन काउंसिल चुनाव में 200 में से द्रमुक को 153 सीटें मिली हैं, वहीं विपक्षी दल अन्नाद्रमुक को महज 15 सीटें मिली हैं। द्रमुक के सहयोगियों में कांग्रेस को 13, माकपा और वीसीके को 4-4, एमडीएमके को दो जबकि भाकपा और आईयूएमएल को एक-एक सीटें मिली हैं। पांच निर्दलीय के अलावा भाजपा और एएमएमके को भी एक-एक सीटें मिली हैं। विपक्षी दल (अन्नाद्रमुक) सभी 21 शहरी स्थानीय निकायों में जीत दर्ज करने में असफल रही है, उसे द्रमुक के हाथों हार मिली है।

प्रमुख खबरें

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान

Donald Trump ने Saudi Arabia असैन्य परमाणु समझौते को कांग्रेस की समीक्षा के लिए भेजा

Love Horoscope For 26 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 26 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन