एक दूसरे के प्यार में हैं तारा सुतारिया और आदर जैन, यूं किया प्यार का इजहार

By रेनू तिवारी | Dec 16, 2019

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली बहुत ही जल्द तारा सुतारिया अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने लगी। युवाओं के बीच तारा सुतारिया काफी फैमस हैं लोग उनकी अदाकारी और स्टाइल से काफी प्रभावित हैं। फिल्म मरजावां में भी उनके देसी अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। तारा सुतारिया को लेकर खबरें थी कि वह करीना-रणबीर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच काफी स्ट्रोंग रिलेशनशिप है। कई मौको पर दोनों को साथ देखा गया हैं। आदर जैन के साथ रिलेशन को लेकर तारा खूब सुर्खियों में रहती हैं लेकिन दोनों ने काफी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। 

हाल ही में तारा सुतारिया आदर के बड़े भाई अरमान जैन के रोके में पहुंची। इस दौरान तारा के बॉयफ्रेंड आदर ने उनका काफी स्पेशल तरीके से स्वागत किया। इस फंक्शन का एक वीडियो आदर जैन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तारा सुतारिया।' इस वीडियो को तारा ने लाइक किया और रिशेयर करते हुए लिखा कि 'हमेशा तुम्हारे साथ।' 

दोनों का ये गुपचुप तरीके से अपने प्यार का इजहार करने का तरीका माना जा रहा है। दोनों के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही लोगों को दोनों की जोड़ी भी पसंद आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये तो कंफर्म हो गया है कि दोनों की रिलेशनशिप की खबरें पक्की हैं। 

इसे भी पढ़ें: विवादों में फंसी अजय देवगन की फिल्म तानाजी, दिल्ली HC से की शिकायत

आपको बता दें कि अपने और आदर के रिलेशनशिप की खबरों के बारे में तारा ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 'हम एक दूसरे की कंपनी को काफी पसंद करते हैं।'

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका