दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे 2023 तक बनाने का लक्ष्य, 12 घंटे में तय होगी दूरी: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

भोपाल। केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे 2023 तक बनाने का लक्ष्य है। गडकरी ने मध्य प्रदेश में 11,427 करोड़ रुपये लागत की 45 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक लाख करोड़ रुपये की लागत से संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा हाईवे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे 2023 तक बनकर पूरा हो जायेगा।’’ राज्य की इन 45 परियोजनाओं में से 26 पूरी हो चुकी हैं और 19 के लिये मंगलवार को शिलान्यास किया गया। 

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने कहा- किसानों की किस्मत बदल सकती है बुलढ़ाना जैसी जल क्रांति योजना 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से समय और ईंधन की बचत होगी। चौहान ने बाइपास सड़कों के निर्माण और कस्बों से गुजरने वाले राजमार्गों के उन्नयन के लिये 182 करोड़ से अधिक धनराशि की योजना की स्वीकृति की मांग की। मुख्यमंत्री ने गडकरी से अमकंटक से गुजरात की सीमाओं को जोड़ने वाले नर्मदा एक्सप्रेसवे परियोजना को भी स्वीकृत करने का आग्रह किया। चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक कलस्टर भी विकसित किये जायेंगे। चौहान ने प्रदेश में प्रस्तावित राम वन गमन पथ के विकास के लिये केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से सहायता और मार्गदर्शन भी मांगा।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा के बीच कांग्रेस ने पूर्व पीएम डेविड लैंग और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को किया याद

Delhi Red Fort Bomb Threat | दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच के बाद पुलिस ने कॉल को झूठा बताया

New Zealand में PM Narendra Modi की हुंकार, बोले- भारत सिर्फ बाजार नहीं, ग्लोबल ग्रोथ का लॉन्चपैड है, 2030 तक व्यापार होगा दोगुना!

India- New Zealand Relations | पीएम मोदी का न्यूज़ीलैंड में ग्रैंड वेलकम! दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने भी जताई खुशी, सोशल मीडिया पर दिखी दोस्ती की नई मिसाल