ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं की पहचान में लगा है कार्यबल: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

चेन्नई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने कार्यबल गठित किया है। यह कार्यबल उन क्षेत्रों और परियोजनाओं की पहचान की प्रक्रिया में है जहां केंद्र सरकार को निवेश करने की जरूरत है। सीतारमण ने यहां मंगलवार को कहा कि उपभोग बढ़ाने के लिए सरकारी खर्च में तेजी लानी होगी। सरकार का खर्च ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं में बढ़े यह बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें: मनोरंजन और रियल्टी-फोकस सहायक कंपनी स्मार्ट एंटरटेनमेंट ने प्रीति मल्होत्रा को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया

सीतारमण ने कहा कि कार्यबल ने काम शुरू कर दिया है। वह उन परियोजनाओं की पहचान प्रक्रिया में हैं जिन्हें वित्त उपलब्ध कराया जा सकता है। इस कार्यबल में विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य