टाटा पावर एसईडी को रक्षा मंत्रालय से मिला 1,200 करोड़ रुपये का ठेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। टाटा पावर स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग डिविजन (एसईडी) को जहाजों में लगने वाले 3डी एयर सर्वेलांस रडार की आपूर्ति के लिये रक्षा मंत्रालय से 1,200 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

टाटा पावर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसने भारतीय नौसेना को अगले 10 साल में जहाज पर लगने वाले 23 ऐसे रडारों की आपूर्ति के लिये रक्षा मंत्रालय के साथ करार किया है।

इसे भी पढ़ें: टाटा मोटर्स की टिएगो ने दो लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया

इससे पहले टाटा पावर एसईडी को नवंबर, 2017 में रक्षा मंत्रालय से पोर्टेबल डाइवर डिटेक्शन सोनार की आपूर्ति का ठेका मिला था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह