TATA पावर की इकाई को NTPC से 1,505 करोड़ का मिला ठेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

नयी दिल्ली। टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी से 250 मेगावॉट की सौर परियोजना का 1,505 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके बाद टाटा पावर सोलर की आर्डर बुक 7,600 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। 

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने कहा है कि उसे एनटीपीसी से केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम योजना (सीपीएसयू) के तहमत 250 मेगावॉट की सौर परियोजना का ठेका मिला है। यह ठेका 1,505 करोड़ रुपये का है और इसे 20 माह में पूरा किया जाना है। 

इसे भी पढ़ें: वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी

टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि यह किसी तीसरे पक्ष से टाटा पावर सोलर का सबसे बड़ा एकल आर्डर है। यह सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के अनुरूप है।’’ सीपीएसयू योजना के तहत परियोजना में सिर्फ घरेलू स्तर पर विनिर्मित सेल और मॉड्यूल का इस्तेमाल होता है। 

इसे भी देखें- कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, फायदे में रहेंगे | New business start up ideas

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार