TCS दुनिया का तीसरी सबसे बहु-मूल्य आईटी सेवा प्रदाता ब्रांड बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नयी दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को 2018-19 में दुनिया का तीसरी सबसे बहुमूल्य आईटी सेवा ब्रांड रैंकिंग दी गई है। पहले पायदान पर एसेंचर और दूसरे पर आईबीएम है। ब्रांड फाइनेंस ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। दुनिया की शीर्ष दस कंपनियों में भारत की चार आईटी सेवा प्रदाता कंपनियां हैं। इनमें टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की सबसे बहुमूल्य आईटी सेवा ब्रांड एसेंचर है। उसकी ब्रांड मूल्य 26.3 अरब डॉलर है। इससे पहले आईबीएम सबसे बहुमूल्य कंपनी थी। आईबीएम 20.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें- गरीब और वंचितों के लिए पीएफएस ने प्रस्तुत किए मोबाइल हैल्थ क्लीनिक

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरे स्थान पर टीसीएस है, उसका ब्रांड मूल्य 23 प्रतिशत बढ़कर 12.8 अरब डॉलर आंका है। विप्रो शीर्ष दस की सूची में पहली बार शामिल हुई है। यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच की सालाना आम बैठक में स्विट्जरलैंड के दावोस में जारी की गई।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग