टीसीएस ने स्पेन की रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के साथ डिजिटल शिक्षा के लिेये भागीदारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

नयी दिल्ली|  सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल ढांचा विकसित करने के लिए स्पेन की रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के साथ भागीदारी की है।

यह ढांचा नवीनतम शिक्षण सहायता सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करेगा और वैश्विक शैक्षणिक पेशेवरों के बीच सहयोग बढ़ाएगा। टीसीएस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी फोरम फॉर द डिजिटलाइजेशन ऑफ हायर एजुकेशन (एफडीएचई) का निर्माण करने और उसे लागू करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा:केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

यह मंच स्पेनिश और दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के लिए एक ढांचा है। यह छात्रों से संबंधित पूरे मामलों को प्रबंधित करता है। इसमें संस्थान में प्रवेश, कैंपस प्रबंधन, पढ़ाई प्रबंधन से लेकर परीक्षा प्रशासन, मूल्यांकन, परिणाम प्रबंधन और छात्र संचार शामिल हैं।

नया डिजिटल एफडीएचई ढांचा विश्वविद्यालय परिसर के संचालन को सुव्यवस्थित करेगा, मूल्यांकन में अधिक गति और पारदर्शिता लाएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत एकमात्र देश है जो पेरिस समझौते की भावना के अनुरूप काम कर रहा : मोदी

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

Assam सरकार Zubeen Garg के स्मारक स्थल के लिए देगी 15 करोड़ रुपये

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव