ESI घोटाले में लिप्त TDP नेता अत्चन्नायडू को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी के विधायक दल के उप नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के अत्चन्नायडू को ईएसआई कोरपोरेशन में 151 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संबंध में राज्य भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में 5,429 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित, अबतक 2,968 मरीज हो चुके हैं ठीक

अत्चन्नायडू पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार में श्रम मंत्री थे जब दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में यह कथित घोटाला हुआ था। एसीबी के अधिकारी शुक्रवार तड़के श्रीकाकुलम जिले के तेक्काली में तेदेपा के वरिष्ठ नेता के आवास पर गए और उन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया, बोले- वैसा ही हाल करेंगे जैसा कि...

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन