करो या मरो की चुनावी जंग में TRS को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेगी TDP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2018

हैदराबाद। तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के बीच, तेदेपा तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटी है। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात दिसंबर को होने वाले चुनाव को कुछ लोग आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए ‘‘करो या मरो’’ की राजनीतिक जंग के तौर पर भी देख रहे हैं।

 

तेदेपा पोलितब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य रावुला चंद्रशेखर रेड्डी, राव द्वारा नायडू पर बार बार निशाना साधने को ‘‘घबराहट में की जा रही प्रतिक्रिया’’ मानते हैं। रेड्डी ने कहा, ‘‘छह सितंबर को (विधानसभा भंग होने के बाद), उन्होंने (राव) कहा कि तेदेपा का तेलंगाना में केवल 0.2 प्रतिशत मत प्रतिशत है। अब वह (राव) अपने भाषण का 50 प्रतिशत समय नायडू और तेदेपा की आलोचना करने में खर्च कर रहे हैं। यह उनकी घबराहट वाली प्रतिक्रिया और हताशा को दिखाता है।’’ 

 

कांग्रेस, तेदेपा, तेलंगाना जन समिति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के खिलाफ गठबंधन कर लिया है। भाजपा के साथ गठबंधन में, तेदेपा को 2014 चुनावों में 14.7 प्रतिशत मतों के साथ 15 सीटें मिली थीं। रेड्डी ने कहा कि उन्हें आशा है कि पार्टी जिन 13 सीटों पर लड़ रही है उन सभी पर जीत दर्ज करेगी।

 

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार में बाहरियों को लाने की कोशिश की जा रही है : Nadda

ऐसा क्या हुआ कि लंदन में लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, भारतीय प्रवासियों के समर्थन भरी नजर आई सड़कें

हमारे साथ चुनाव लड़ा, वोट अपील की और फिर CM पद के लिए...जनता की सहानुभूति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को लेकर क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट से के अन्नामलाई को राहत, कानूनी कार्यवाही पर सितंबर तक लगाई रोक