छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया कई धाराओं में मुकदमा

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में विज्ञान के एक शिक्षक द्वारा छात्रावास में पढने वाली बालिकाओं से अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंट थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:MP विधानसभा कल तक के लिए स्थगित, 5 विधेयक और अनुपूरक बजट हुआ पारित 

इस मामले में छात्राओं की शिकायत पर शासकीय बालिका छात्रावास प्रबंधन ने सबसे पहले गुना डीईओ और डीपीसी को जानकारी दी। शिकायत में बताया गया कि छात्रावास में रहने वाले पांच छात्राओं ने प्रदीप सोलंकी के खिलाफ विज्ञान विषय पढ़ाने के दौरान अश्लील वार्तालाप करने और वीडियो दिखाने की जनकारी दी गई है। छात्राएं विरोध करती है तो शिक्षक इसे विज्ञान से जुड़ा विषय बताकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

जिसके बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी सामने आई है कि शिक्षक के खिलाफ गुना जिला शिक्षा अधिकारी ने लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त से अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की है। पाक्सो एक्ट जैसे संगीन मुकद्दमे का सामना कर रहे शिक्षक प्रदीप सोलंकी पर विभागीय कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna