एमपी में शिक्षक वर्ग 3 एग्जाम के पेपर हुए लीक, अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर लगाया आरोप, कहा- व्यापमं घोटाला जारी है

By सुयश भट्ट | Mar 26, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में व्यापम के माध्यम से होने वाली भर्तियां हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। इसी बीच संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पेपर लीक होने की खबर मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पेपर लीक होने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें:डिप्टी कलेक्टर के इश्क में डूबी युवती, सालों से चल रहा था अफेयर 

वहीं अरुण यादव ने ट्वीट में लिखा है कि व्यापमं घोटाला जारी है, क्योंकि जब तक शिवराज जी मुख्यमंत्री रहेंगें व्यापमं के माध्यम से होने वाली भर्तियां में भ्रष्टाचार जारी रहेगा। शिक्षक वर्ग 3 के एग्जाम चल रहे है और पेपर मोबाइल पर आ गया। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए जिससे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

आपको बता दें कि 5 मार्च से मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 3 के एग्जाम चल रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। वहीं पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद अब इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका दिख रहा है।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing: भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान Pakistan की मदद करने China से India ने पूछ लिया बड़ा तीखा सवाल

ऑपरेशन सिंदूर में Pakistan की मदद पर भारत की China को दो टूक, आतंक का साथ साख खराब करेगा

अपने Modern Kitchen के लिए चुनें ये लेटेस्ट Sunmica Design, देखते ही रह जाएंगे मेहमान

अपनी ही Labour Party में घिरे UK PM Keir Starmer, 80 सांसदों ने मांगा इस्तीफा, कुर्सी पर संकट