उत्तर प्रदेश : मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

प्रयागराज (उप्र)| जिले के बहरिया विकास खंड में कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजीत यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

साथ ही उन्हें संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का भी दोषी पाया गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के मतदान से पूर्व एक राजनीतिक दल की जनसभा में अजीत यादव द्वारा प्रचार करने और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो सामने आया था जिसकी जांच करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ निलंबन की यह कार्रवाई की है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी