टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप, कोचिंग स्टाफ में इन दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम कई बदलावों के दौर से गुजर रही है। भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि कोचिंग स्टाफ की टीम में दो नए स्टारों की एंट्री हो सकती है। वह नाम टीम इंडिया के पूर्व पेसर जहीर खान और अजीत अगरकर का है। बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी बतौर बॉलिंग कोच या फिर मेंटॉर टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि एक सीनियर खिलाड़ी ने अपनी इस इच्छा को टीम मैनेजमेंट के सामने रखा है। 

इसे भी पढ़ें: एक कप्तान की पॉलिसी पर लौटा BCCI, श्रीलंका सीरीज से पहले होगा रोहित शर्मा के नाम का ऐलान

आपको बता दें कि अजीत अगरकर और जहीर खान को भारतीय क्रिकेट का टिक तक गेंदबाज माना जाता है। इन दोनों गेंदबाजों ने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलवाई है। अगर दोनों के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो अजीत अगरकर के नाम 288 एकदिवसीय विकेट है जबकि 58 टेस्ट विकेट है। जहीर खान के नाम 311 टेस्ट विकेट में और 283 वनडे विकेट है। वर्तमान में अजीत अगरकर कमेंट्री करते हैं। फिलहाल अजीत अगरकर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम करेंगे जबकि जहीर खान मुंबई इंडियंस के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी