व्यापार वार्ता को लेकर राजनयिकों की टीम अमेरिका के संपर्क में: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए जाने के बीच राजनयिकों की टीम अमेरिका के संपर्क में है। अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। इससे झींगा, कपड़ा, चमड़ा और जूते जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के निर्यात पर असर पड़ रहा है।

भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। छठे दौर के लिए, अमेरिकी दल पिछले महीने भारत आने वाला था, लेकिन उसने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।

च्च शुल्क के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है, जिसके साथ वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 191 अरब अमेरिकी डॉलर का है।

अमेरिका भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक भी है, जिसने अप्रैल, 2000 से जून, 2025 के दौरान भारत में 76.26 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है। इस अवधि के दौरान भारत को प्राप्त कुल एफडीआई में अमेरिका का योगदान 10 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

चीन-पाकिस्तान की उड़ी रातों की नींद! भारत आ रहे हैं AI से लैस 114 सुपर राफेल, फ्रांस भारत को देगा ब्रह्मास्त्र बनाने की सीक्रेट तकनीक

बॉम्बे हाई कोर्ट की Salman Khan के पड़ोसी को नसीहत! सोशल मीडिया पर होने का मतलब यह नहीं कि किसी की मानहानि की जाए

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से बल्क में तेल खरीदने पर रोक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत