टेक महिंद्रा ने स्पैम कॉल रोकने के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर निकाला समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

हैदराबाद। सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा ने देश में अवांछित फोन कॉल में कमी लाने के लिए एक समाधान पेश किया है। ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर आधारित इस समाधान से देश के 30 करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं के लाभान्वित होने की उम्मीद है। टेक महिंद्रा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी ने 2018 में भारतीय बाजार के एक चौथाई हिस्से को लेकर ब्लॉकचेन पर आधारित समाधान पेश किया था।

इसे भी पढ़ें: NBCC ने कहा, गुण-दोष के आधार पर हो उसकी बोली पर विचार: JP इंफ्रा दिवाला मामला

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी तक अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह समाधान पेश किया गया। टेक महिंद्रा के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया,  इस नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में कॉरपोरेट और सरकार पर ध्यान दिया गया है और वर्ष 2030 तक इसके बढ़कर एक हजार अरब डॉलर का हो जाने की उम्मीद है।  

इसे भी पढ़ें: तकनीकी खराबी के कारण नागपुर वापस भेजा गया Go Air का विमान

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के समन्वित प्रयासों एवं उचित नीतियों के बल पर भारत ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी में अपनी मजबूत स्थिति को बनाये रख सकता है। टेक महिंद्रा दूरसंचार, विनिर्माण, उच्च प्रौद्योगिकी वाले उद्योगों एवं वित्तीय सेवाओं में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana