मेरठ मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के लिए भर्ती किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती एक किशोरी से एक अन्य मरीज के तीमारदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता का आज मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को 20 जून को पैर की सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था।

पीड़िता की मां के मुताबिक घटना की रात किशोरी शौचालय गई थी, जहां मोहित के भाई रोहित ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार किशोरी ने डर के चलते दो दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर उसने रविवार शाम कोअपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मेडिकल थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई।

मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी