US ओपन 2021: 18 साल की एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, लीलह फर्नाडीज को हराकर जीता खिताब

By अनुराग गुुप्ता | Sep 12, 2021

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए 18 साल की एम्मा रादुकानू ने महिला सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कनाडा की लीलह फर्नाडीज को 6-4, 6-3 से हराकर वर्ष के इस आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: US Open में दर्शकों को नहीं पहनना पड़ेगा मास्क, स्टेडियम भरे रहने की उम्मीद 

यूएस ओपन में 1999 के बाद यह पहला मौका था जब दो युवा प्रतिभावान खिलाड़ी फाइनल में आमने-सामने थीं। साल 1999 में 17 साल की सेरेना विलियम्स ने 18 साल की मार्टिना हिंगिस को हराया था। आपको बता दें कि एम्मा रादुकानू ने सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को 6-1, 6-4 से पराजित किया जबकि फर्नाडीज ने दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को एक रोचक मुकाबले में 7-6 (3), 4-6, 6-4 से हराया।

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा