NOTAM India Pakistan |  नोटम आखिर लगाया कब जाता है |Teh Tak Chapter 1

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2025

भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयर स्पेस बंद किया तो एक शब्द सामने आया नोटम। नोटम एक ऐसा शब्द है जो आम जिंदगी में बहुत कम ही सुना जाता है। तो आखिर ये नोटम क्या है? इसका क्या इस्तेमाल होता है? और इसे क्यों लगाया जाता है? आइए आपको समझाते हैं। सबसे पहले नोटम क्या होता है? नोटम का मतलब नोटिस टू एयरमैन या नोटिस टू एयर मिशनंस। एक सूचना होती है जो विमानन प्राधिकरण द्वारा जारी की जाती है ताकि पायलटों और उड़ान संचालन से जुड़े कर्मियों को किसी भी वैमानिक सुविधा सेवा प्रक्रिया या खतरे के बारे में जानकारी दी जा सके। इसका उद्देश्य उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नोटम में कुछ यह जानकारियां शामिल हो सकती है। जैसे हवाई अड्डे की स्थिति जैसे रनवे बंद होना, लाइटिंग में खराबी, हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध जैसे सैन्य अभ्यास या फिर रॉकेट लॉन्च, मौसम की चेतावनी, ज्वालामुखी राख या फिर पक्षियों की मौजूदगी। अन्य सुरक्षा संबंधी खतरे भी नोटम में बताए जाते हैं। और अब बड़ा सवाल उठता है कि नोटम आखिर लगाया कब जाता है? तो नोटम तब जारी किया जाता है जब कोई ऐसी जानकारी होती है जो उड़ान संचालन के लिए महत्वपूर्ण हो और जिसे पहले से अन्य माध्यमों जैस

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि भारत ने हाल ही में नोटम क्यों लगाया?

भारत ने 30 अप्रैल 2025 से 23 मई 2025 तक पाकिस्तान के पंजीकृत और संचालित या लीज पर लिए गए नागरिक और सैन्य विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के लिए नोटम जारी किया था। इतिहास में पहले भी कई उदाहरण हैं जब नोटम जारी किया गया। भारत ने पहले भी मिसाइल परीक्षण जैसे K4, एसबीएलम टेस्ट या अन्य सामरिक गतिविधियों के लिए नोटम जारी किए हैं। जैसे कि मार्च 204 में बंगाल की खाड़ी में 3500 किमी के क्षेत्र के लिए नोटम जारी किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: NOTAM India Pakistan | NOTAM कितने प्रकार के होते हैं |Teh Tak Chapter 2

 

प्रमुख खबरें

अगर तुमने...ब्रिक्स से लौटते ही जिनपिंग ने ट्रंप को क्या धमकी दे डाली?

PTI के इस्लामाबाद प्रदर्शन से पहले Punjab में धारा 144 लागू, 17 सितंबर तक रोक

अगस्त में WPI मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंची

जाते-जाते भारत में बड़ा धमाका कर गए जिनपिंग, पूरी दुनिया हैरान!