NOTAM India Pakistan | भारत के जारी करते ही पाक भी झट से क्यों जारी करता NOTAM |Teh Tak Chapter 3

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2025

भारत ने 30 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक लगभग पूरी पश्चिमी सीमा यानी पाकिस्तानी सीमा पर नोटम जारी कियानोटम यानी नोटिस टू एयरमैन एक ऐसा नोटिस है जो हवाई क्षेत्रों और हवाई मार्गों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाता हैइस नोटिस के माध्यम से एयर स्पेस बंद होने की जानकारी दी जाती हैमजे की बात देखिए कि नोटम के अलावा भारत ने अपने पश्चिमी तट पर एक दिलचस्प नेविगेशनल चेतावनी भी जारी कर दी हैभारत के युद्धभ्यास से पाकिस्तान इतना डर गया कि उसने भी 2 दिन के लिए नोटम जारी कर दियापाकिस्तान को डर था कि कहीं गलती से उसके एयरक्राफ्ट्स या विमान इस इलाके में ना पहुंच जाएंनहीं तो भारत के हथियार उन्हें आसमान में ही भून देंगे

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा नई दिल्ली स्थित NOTAM कार्यालय के माध्यम से जारी किया जाता हैएआईएस (वैमानिकी सूचना सेवा) के माध्यम से पायलटों और अंतर्राष्ट्रीय प्रणालियों को वितरित किया जाता है।

भारत NOTAM निम्नलिखित के लिए जारी करता है:

हवाई क्षेत्र प्रतिबंध (उदाहरण के लिए, बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण)।

वीआईपी गतिविधियाँ (प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति की यात्रा)।

हवाई अड्डों या नौवहन उपकरणों का अस्थायी रूप से बंद होना।

इसे भी पढ़ें: NOTAM India Pakistan | NOTAM कितने प्रकार के होते हैं |Teh Tak Chapter 2

उदाहरण

बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में मिसाइल परीक्षण।

गणतंत्र दिवस परेड (दिल्ली) के आसपास हवाई क्षेत्र बंद होना।

G20 बैठकों या वीवीआईपी यात्राओं के दौरान अस्थायी प्रतिबंध।

पाकिस्तान में NOTAM प्रणाली

कराची स्थित नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) पाकिस्तान द्वारा जारी।

इसका उपयोग निम्नलिखित के बारे में सचेत करने के लिए किया जाता है:

सैन्य अभ्यास (विशेषकर सीमाओं के पास)।

अफ़गानिस्तान के निकट पश्चिमी क्षेत्रों या भारत के निकट पूर्वी क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध।

ड्रोन, पैराग्लाइडर या हवाई शो का प्रक्षेपण।

इसे भी पढ़ें: NOTAM India Pakistan |ऑपरेशन सिंदूर के बाद NOTAM क्यों इतना चर्चा में आया |Teh Tak Chapter 4


 

प्रमुख खबरें

अगर तुमने...ब्रिक्स से लौटते ही जिनपिंग ने ट्रंप को क्या धमकी दे डाली?

PTI के इस्लामाबाद प्रदर्शन से पहले Punjab में धारा 144 लागू, 17 सितंबर तक रोक

अगस्त में WPI मुद्रास्फीति बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंची

जाते-जाते भारत में बड़ा धमाका कर गए जिनपिंग, पूरी दुनिया हैरान!