उत्तराखंड के Tehri में नदी में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत और 25 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 17, 2026

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह मुनि की रेती क्षेत्र के गूलर बाजार के समीप एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई जिससे उसमें सवार आठ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नेगी ने बताया कि हादसे में घायल 25 लोगों में से 18 को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष घायलों को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जब दुर्घटना हुई, उस समय बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी और घरेलू शेयर बाजार से मिला Rupee को बल, Dollar के मुकाबले सुधरा भाव

बांसवाड़ा में हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल पर किया पथराव, Magistrate की गाड़ी फूंकी

Guatemala में 30 दिनों का आपातकाल लागू, नशा तस्करी और अवैध खनन पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज

New Zealand की पिचों पर खेल बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होती है: Rachin Ravindra