विपक्ष के अंदरूनी मतभेद से नहीं पड़ेगा BJP के खिलाफ एकजुटता पर असर: तेजस्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

लखनऊ। राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को संकेत दिया कि विपक्ष के अंदरूनी मतभेदों का आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ उसकी एकजुटता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तेजस्वी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है। सभी ने देखा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल हुए उपचुनावों में भाजपा को हराने में सपा और बसपा ही काफी साबित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: राजद के तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि आपने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी यह बयान देखा होगा कि वह गठबंधन में हों या ना हों, भाजपा को सीटें नहीं मिलेंगी। बस, यही काफी है। उन्होंने कहा कि हम अलग नहीं हैं...वे यहां (उप्र में) जीतेंगे, हम वहां (बिहार में) जीतेंगे। एक ही बात है। बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन है।

इसे भी पढ़ें: कई महीनों बाद तेजस्वी से मिले तेजप्रताप, कहीं ये बड़ी बातें

यह पूछे जाने पर कि अगले लोकसभा चुनाव में कौन किसके लिए प्रचार करेगा, तेजस्वी ने कहा कि जिसे भी जरूरत होगी वह उसके लिये प्रचार करने उत्तर प्रदेश और बिहार में जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर