तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी शुभकामनाएं, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और तंज की शैली में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय बिहार की जनाकांक्षा और सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे। तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ।’’ 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद

नीतीश ने सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू कोटे से पांच मंत्रियों और भाजपा कोटे से सात मंत्रियों ने शपथ ली। ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और ‘वीआईपी’ पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125सीट मिलीं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीट मिलीं। महागठबंधन में तेजस्वी की पार्टी राजद को 75सीट हासिल हुईं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी