नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद

 Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी राजभवन में मौजूद रहे।

पटना। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी राजभवन में मौजूद रहे। नीतीश कुमार को राज्यपाल फागु चौहान ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दोनों ही नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़