सगाई की अफवाहों पर Tejasswi Prakash ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Karan Kundrra से जाकर पूछें कब है Big Day

By एकता | Sep 11, 2022

टेलीविज़न की सबसे चर्चित अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वह अपनी सॉलिटेयर रिंग फ्लॉन्ट दिखीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनके और करण कुंद्रा की सगाई की खबरों को हवा दे दी। तेजस्वी के फैंस इन अफवाहों को सच मान बैठे और इससे वह काफी खुश भी थे। हालाँकि, अभिनेत्री ने अब इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ़ कर दिया है कि उनकी सगाई नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: फैन के सेल्फी लेने पर भड़के Hrithik Roshan, एटीट्यूड देखकर यूज़र्स ने दी साउथ सितारों से सीख लेने की सलाह

अभिनेता करण कुंद्रा के साथ काम करने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वह सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री और जोड़ी काफी पसंद है। इसलिए अगर हम साथ में एक प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं, तो यह इसके लायक भी होना चाहिए। प्रोजेक्ट ऐसा नहीं होना चाहिए जो हमारे फैंस को निराश करे। हमें कई प्रोजेक्ट्स की पेशकश की गई है, लेकिन हम सही के लिए इंतजार कर रहे हैं। यह प्रतीक्षा के लायक होना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Brahmastra करेगा तबाह, Sushant Singh Rajput की बहन ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के घर में रहने के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़े थे। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। दोनों की जोड़ी टेलेविज़न इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार है। दर्शकों को दोनों की लव केमिस्ट्री इतनी पसंद है कि उन्होंने इनका नाम तेजरन रखा हुआ। बता दें कि तेजरन के अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चे होते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena नेता मीनाक्षी शिंदे ने ठाणे महिला इकाई प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

DVAC Raids: पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर तलाशी, नौकरी घोटाले में कार्रवाई

Noida International Airport पर आपात स्थिति से निपटने की जांच, हुआ Saksham 2026 अभ्यास

Delhi Weather: चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन, 25.4 डिग्री पर लुढ़का पारा