बिहार में नीतीश सरकार खतरे में, सरकार बनाएंगे तेजस्वी यादव!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2018

कर्नाटक के नाटक के बाद अब बिहार में भी राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के आधार पर बिहार में हमें सरकार बनाने का मौका मिले। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा, "कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल पटना में राजद का एक दिवसीय धरना होगा। हम राज्यपाल महोदय से माँग करते है कि वो वर्तमान बिहार सरकार को भंग कर कर्नाटक की तर्ज़ पर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका दें।मैं भाजपा के तर्क पर यह दावा ठोंक रहा हूँ।" उन्होंने कहा कि मैं राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा। 

बता दें कल तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा है था, 'आदरणीय चाचा जी, जरा बताइये। बिहार में सर्वाधिक सीटों वाली पार्टी का नाम क्या है? भाजपा को बिहार चुनाव में किसने हराया था? भाजपा आज बिहार में क्यों, कैसे और किसलिये सरकार में है? बिहार की न्यायप्रय जनता ने जिन पार्टियों को नंबर-2 और नंबर-3 पर धकेला वो सरकार में हैं और नंबर-1 विपक्ष में- क्यों?'

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनावों में जनता दल युनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने गठबंधन बना कर चुनाव लड़ा था और राजद की सर्वाधिक सीटें आई थीं। जदयू दूसरे नंबर पर रही थी। लेकिन गठबंधन का मुख्यमंत्री प्रत्याशी चूंकि नीतीश कुमार थे इसलिए राजद ने उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन बाद में नीतीश ने राजद और कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और सरकार बना ली थी।

 

प्रमुख खबरें

Bharat Biotech के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

क्या औरतें हैं ये.. जब चमकीला की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ को हुई थी शर्मिंदगी, इम्तियाज अली ने किया खुलासा

अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर लगाया फिलिस्तीनी झंडा, विरोधी प्रदर्शन में 900 छात्र गिरफ्तार

कांग्रेस नेता शरणकुमार मोदी के खिलाफ ‘रिश्वत’ का मामला दर्ज : Election Commission