पुलिस हिरासत में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने की निंदा, बोले- हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, संजय कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा संजय कुमार ने ट्वीट कर भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हो रहे मामले की भी निंदा की थी। भाजपा का आरोप है कि टीआरएस के गुंडे उसके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले कर रहे हैं। संजय कुमार की गिरफ्तारी पर जेपी नड्डा का भी बयान सामने आ गया है। जेपी नड्डा ने इसकी घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं टीआरएस सरकार द्वारा भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। अपने भ्रष्ट और परिवार केंद्रित शासन के खिलाफ राज्य के हर कोने से भाजपा को मिल रहे भारी समर्थन को देखकर केसीआर चिंतित हैं। 

इसे भी पढ़ें: विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी MLA टी राजा सिंह गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन में लगे 'सर तन से..' के नारे

भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।  भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कई विधायक और वृहद हैदराबाद नगर निगम के पार्षद पुलिस थानों पर पहुंचे, वहां प्रदर्शन किया तथा राजा सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

प्रमुख खबरें

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत