तेलंगाना: गोदावरी नदी में डूबे छह किशोरों के शव बरामद किये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

जयशंकर भूपलपल्ली में गोदावरी नदी में डूबे छह किशोरों के शव रविवार को बरामद कर लिये गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी किशोरों की उम्र 13 से 19 वर्ष के बीच है और वे शनिवार शाम को महादेवपुर मंडल में नदी में नहाने गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें खोजने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और रविवार को शव बरामद किए गए। राज्य के आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को जिला अधिकारियों को किशोरों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल