तेलंगाना स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राज्य के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने गन पार्क में पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। कोविड-19 के कारण राज्य में इस साल जश्न सादगीपूर्ण रहा। संक्रमण का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कई पाबंदियां लगा रखी हैं और जश्न मनाने के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं। तेलंगाना की स्थापना दो जून 2014 को की गई थी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के लोगों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान, हल्की बारिश का अनुमान

राव ने कहा, ‘‘ सिंचाई और पेयजल, बिजली, चिकित्सा और स्वास्थ्य, सड़कें और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करती हैं।’’ कोरोना वायरस के कारण लगातार दूसरे साल स्थापना दिवस का जश्न सादगीपूर्ण रहा। मंत्रियों, सरकारी सचेतकों और अन्य लोगों सहित मनोनीत गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबंधित जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और नलगोंडा के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने भी यहां गांधी भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार ने भी लोगों को बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत