तेलंगाना की ‘मिशन भागीरथ’ योजना एक बार फिर ‘जल जीवन मिशन पुरस्कार’ से सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार की ‘मिशन भागीरथ’ योजना को एक बार फिर ‘जल जीवन मिशन पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विचारों से प्रेरित ‘मिशन भागीरथ’ योजना के तहतदूरस्थ, वनीय और पहाड़ी क्षेत्रों में एक भी आदिवासी आवास को छोड़े बिना राज्य की हर बस्ती में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर पूरे देश के लिए यह एक आदर्श योजना बनकर उभरी है। केंद्र ने हाल में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की थी।

इसे भी पढ़ें: गुरु नानक देव विवि में भगत सिंह के नाम पर पीठ स्थापित करेगी पंजाब सरकार: भगवंत मान

तेलंगाना ‘रेग्युलेरिटी’ की श्रेणी नंबर एक पर रहा और इसे ‘जल जीवन मिशन पुरस्कार’ के लिए चुना गया। केंद्र ने एक पत्र के माध्यम से तेलंगाना सरकार को दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर दिल्ली में आयोजित किए जा रहे पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया है। राज्य सरकार ने तेलंगाना के प्रयासों को मान्यता देने और पुरस्कार के लिए योजना को फिर से चुनने के लिए केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन को धन्यवाद दिया। वहीं, तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी व उद्योग मंत्री के टी. रामाराव ने पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार से परियोजना के लिए 19,000 करोड़ रुपये देने की नीति आयोग की सिफारिश पर गौर करने का आग्रह भी किया।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द