Telegram India ban: मोदी जी, Drama छोड़िए! Rahul Gandhi बोले- माफिया पर वार करें, छात्रों पर नहीं

By अंकित सिंह | Jun 17, 2026

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने बुधवार को NEET-UG पेपर लीक की चिंताओं के बीच टेलीग्राम पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को निशाना बना रही है। यह कदम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा मंगलवार को भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर एक तय और सीमित समय के लिए रोक लगाने के बाद उठाया गया है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी, जिसमें NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय भी शामिल है।

ऐसे कदमों की असरदारता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा कि और यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं है - देश का हर छात्र यह बात जानता है, और पेपर लीक करने वाला माफिया भी। तो, अगला बैन किस पर लगेगा? व्हाट्सएप पर? परीक्षा के दिन की व्यवस्थाओं पर तंज कसते हुए गांधी ने कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी ली जाएगी। कैंची से जेबें काटी जाएंगी। प्रश्न पत्र एयर फ़ोर्स के ज़रिए भेजे जाएंगे। ड्रामेबाज़ी की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन समस्या की जड़ पर कोई प्रहार नहीं होगा - क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की नाक के नीचे फल-फूल रहा है और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पिता की राजनीतिक विरासत को बचा पाने में विफल साबित हुए Uddhav Thackeray!

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी - ड्रामेबाज़ी छोड़िए। माफ़िया पर प्रहार कीजिए, छात्रों पर नहीं। 'छात्रों की आवाज़' सुनिए - वरना देश के युवा जानते हैं कि अपने हक़ के लिए कैसे लड़ना है। यह बयान तब आया है जब केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुरोध पर टेलीग्राम को ब्लॉक करने का आदेश दिया। NTA ने आरोप लगाया था कि संगठित नकल गिरोह इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे थे।

 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

BJP का अभियान SIR की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने की साजिश, बोलीं Kota Neelima

फॉर्म-6 पर Election Commission का स्पष्टीकरण महज शब्दों का खेल: Congress नेता Jairam Ramesh

Congress राज में गैस कनेक्शन पर लगती थी 50 हजार तक रिश्वत, Yogi Adityanath का आरोप