LAC पर फिर बढ़ी चीन की सक्रियता, 8 जगहों पर PLA ने बनाए अपने अस्थायी टेंट

By अनुराग गुप्ता | Sep 27, 2021

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसी बीच चीन की मौजूदगी के कुछ और सबूत मिले हैं। आपको बता दें कि 17 महीने पहले गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से चीन सक्रिय होने लगा है और उसकी सेना (पीएलए) बंकर तैयार कर रही है। 

पिछले साल गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद चीन ने कई अस्थायी टेंट बनाए हैं। हालांकि इन नए टेंट को पुराने मौजूद टेंटों के अलावा लगाया गया है। जिससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि चीन लंबे समय तक वहां पर डटा रहेगा।ड्रोन की हो रही तैनातीपूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास भारत और चीन दोनों की सेनाओं के करीब 50-50 हजार सैनिक तैनात हैं। इनके पास हॉवित्जर, टैंक और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें इत्यादि मौजूद हैं। इस असहज स्थिति के बीच दोनों सेनाएं उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र से नियमित रूप से अपने सैनिकों बदलते रहते हैं। हालांकि दोनों सेनाएं एक-दूसरे पर नजर रखने के लिए विमान और ड्रोन को तैनात कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: LAC पर जारी गतिरोध के बीच सामने आया चीन का बयान, कहा- शांतिपूर्ण विकास का पथ चुनना चाहिए  

चीन ने लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैले 3488 किमी लंबी सीमा के पास कई नई हवाई पट्टियां और हेलीपैड विकसित किए हैं। इसके अलावा चीन ने अपने प्रमुख एयरबेस होतन, कशगार, गरगुनसा, ल्हासा-गोंग्गर और शिगात्से को भी अपग्रेड किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता