ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बनेंगे दस रेलवे स्टेशन

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 10, 2022

चंडीगढ़  हरियाणा से गुजरने वाले ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 10 नये रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे और इन स्टेशनों के आस - पास औद्योगिक क्षेत्र कैसे विकसित हो इस पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा, हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी सुगम हो, इसके लिए दिल्ली से हिसार तक क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली (रिजॉर्ट रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) रेल मार्ग विकसित किए जाने का केंद्र को प्रस्ताव दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

मुख्यमंत्री आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान हरियाणा भवन में ठहरे हुए थे और केन्द्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा भवन पहुँच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान हरियाणा की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की विभिन्न प्रक्रियाओं व कार्यों को गति देने की दिशा में गहन विचार-विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा से गुजरने वाले ईस्टर्न व वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर स्थापित किए जाने वाले 10 रेलवे स्टेशनों के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों को विकसित किए जाने के लिए कई योजनाओं के संदर्भ में रेल मंत्री के साथ विचार-विमर्श हुआ है । बैठक के उपरांत रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि हरियाणा की विभिन्न रेल परियोजनाओं के कार्यों व  प्रक्रियाओं को गति दिए जाने की दिशा में समयबद्ध रूप से निर्णय लिए गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की मेहनत को खराब नहीं होने दूंगा - अनिल विज

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है, जिसका फायदा हरियाणा को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर जो विषय मंत्रालय के समक्ष रखे हैं, उनका निवारण समयबद्ध तरीके से करने का आश्वासन दिया है और आगे भी हरियाणा की तरक्की के लिए रेल कनेक्टिविटी के द्वार खोले रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: राज्य में अपराध पर रोक लगाने के लिए क्राइम से संबंधित एक पोर्टल किया जाएगा तैयार - गृह मंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहतक की एलिवेटिड रेलवे लाइन के नीचे सड़क मार्ग विकसित किए जाने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति दी गई है। कैथल की एलिवेटिड रेलवे लाइन परियोजना के लिए भी डीपीआर बनाकर शीघ्र स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि पलवल-पृथला तक फ्रेट कॉरिडोर के शेष बचे हुए लिंक के निर्माण के लिए विभाग को जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण करने हेतु निर्देश दे दिए जाएंगे। इस लिंक के बनने से इस क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को बहुत लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार