तनाव भारत पाक के बीच, सीजफायर का ऐलान ट्रंप ने सबसे पहले किया, फिर आया MEA का बयान और इशाक डार का ट्वीट

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

भारत की ओर से विदेश मंत्री विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पाकिस्तान की ओर उसकी सेना के डीजीएमओ ने तनाव कम करने के लिए भारतीय सेना के डीजीएमओ से संपर्क किया। इसके बाद भारत अपनी शर्तों पर युद्धविराम के लिए राजी हुआ। दोनों देशों के डीजीएमओ  युद्धविराम को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए 12 मई को फिर से बातचीत करेंगे। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने भारत से संपर्क किया और दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर सीधे बातचीत की गई। सरकार ने कई दिनों की सैन्य कार्रवाई और दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़े तनाव के बाद युद्ध विराम की पुष्टि की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि  संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: नागरिक विमानों को ढाल बना रहा पाकिस्तान, PAK की नापाक हरकतों को भारत ने किया उजागर

इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसमें सऊदी अरब की भी भूमिका है। भारत और पाकिस्तान को लेकर बातचीत में अमेरिका के साथ सऊदी अरब का भी रोल अहम रहता है। भारत की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपनी कार्रवाई और कदमों के बारे में बताता आ रहा था। हम क्यों कार्रवाई कर रहे हैं। हमारी ये जवाबी कार्रवाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर अंततराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग राजनयिकों से बात कर रहे थे। दोनों देशों के बीच में एक रास्ता खोजना था। पाकिस्तान की हालत तो किसी से छुपी नहीं थी। एक आतंकी देश है। आतंकी वहां फैसला लेते हैं। पाकिस्तान जिस राह पर चल पड़ा था। बीती रात जिस तरह बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया, उसके बाद से तस्वीर साफ थी कि इस बार भारत ने भी अपना अल्टीमेट रुख अपना लिया था। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन