मेरठ के भावनपुर में किसान की हत्या के बाद तनाव का माहौल, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

By राजीव शर्मा | Aug 14, 2021

मेरठ। भावनपुर के मोरना गांव में देर शाम किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव के ही युवक ने नशे की हालत में मामूली कहासुनी के बाद अंजाम दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव भावनपुर थाने पर रखकर हंगामा कर दिया। प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या होना बताया गया है,लेकिन एसपी देहात में चुनावी रंजिश की बात से इनकार किया। पुलिस ने प्रधान चुनाव में हारे प्रत्याशी और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। गांव में तनाव के हालात देखते पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति में सुरेश जैन ऋतुराज, ओपी अग्रवाल के सिर सजा ताज 

मोरना गांव में एक किसान की हत्या की गई है। राजू त्यागी और उसके भाई प्रदीप व संदीप पर आरोप लगाया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी