सीमा पार के कुछ तत्व जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने का प्रयास कर रहे : उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

श्रीनगर|  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि सीमा पार के कुछ तत्व जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है।

दीपक बुझने से पहले तेजी से फड़फड़ाता है। यह (आतंकवाद) अपने अंतिम चरण में है लेकिन वे उन दिनों की वापसी का प्रयास कर रहे हैं (जब आतंकवाद चरम पर था)। प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आ चुका है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘सीमा पार के कुछ तत्व लगातार जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना (घाटी में) और अर्थव्यवस्था में प्रगति, ऐसे तत्वों के हित में नहीं है। यहां के लोगों को यह समझना होगा और मुझे लगता है कि हमारी रणनीति सफल होगी।’’

इससे पहले उपराज्यपाल ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी के तहत 74 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। परियोजनाओं में निशात-साथू और निशात बाग क्षेत्र का पुनर्विकास, निशात से डल झील के उत्तरी किनारे के साथ लेक फ्रंट का विकास और शालीमार नहर का पुनर्विकास तथा सौंदर्यीकरण शामिल है।

सिन्हा ने कहा कि नयी परियोजनाओं का उद्देश्य श्रीनगर को पैदल और साइकिल चलाने वालों के लिए अनुकूल शहर बनाना है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई