शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को मारी गोली, दो दिनों में 5 लोगों को बनाया गया निशाना

By अनुराग गुप्ता | Apr 04, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। जिसमें कश्मीरी पंडित बुरी तरह से जख्मी हो गया और उन्हें तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों का यह तीसरा हमला है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने जिस व्यक्ति पर गोलीबारी की है, उसकी पहचान सोनू कुमार बलजी के रूप में हुई है, जो कश्मीरी पंडित है। आतंकवादियों की गोलीबारी में सोनू कुमार बलजी को तीन गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलवामा में बिहारवासियों को बनाया गया निशाना

पुलावामा में आतंकवादियों ने सोमवार की दोपहर गैर-स्थानीय दो लोगों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के 3 सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद 

इससे पहले आतंकवादियों ने रविवार की शाम नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। नौपोरा, पुलवामा के बाद आतंकवादियों ने शोपियां में एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

‘कपड़े हो गए छोटे, तो शर्म कहां से आए?’ वाली कॉन्टेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में भीषण अग्निकांड! 12 विदेशियों समेत 21 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Israel और Lebanon युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत, हिजबुल्ला के प्रवेश पर लगेगा बैन, अमेरिका की मध्यस्थता में बनी बात

Muzaffarpur Hospital Fire | मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत