बीते कुछ दिन में घाटी में हिंसा करने वालों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: पांडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

नयी दिल्ली| भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में हिंसा करने वालों और अन्य देशों में उनके प्रायोजकों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में जांच चौकी पर वाहन न रोकने पर सीआरपीएफ जवान ने गोली चलाई, चालक की मौत

पांडा ने कहा, हमने राज्य प्रायोजित आतंकवादी संगठनों द्वारा सीमा पार आतंकवाद का सामना किया है, और दशकों से भारत में एक रवैया विकसित हुआ है कि हम उनका सामना नहीं कर सकते, हमें उसके साथ रहना होगा। लेकिन नीतिगत निर्णय लेने से यह नाटकीय रूप से बदल गया है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी खतरों से निपटने में काफी बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा आम लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पिछले दो-तीन दिनों में हिंसा और हत्याओं के घृणित कृत्यों को अंजाम देने वालों तथा अन्य देशों में उनके प्रायोजकों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से घाटी नहीं छोड़ने की अपील की

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी