टेस्ला को शंघाई संयंत्र के लिये चीन के बैंकों से मिला 52 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

शंघाई। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला को शंघाई के नजदीक बन रहे संयंत्र के लिये चीन के बैंकों से 52 करोड़ डॉलर से अधिक का ऋण मिला है। अमेरिका की इस कंपनी का यह पहला विदेशी संयंत्र होगा। यह किसी भी विदेशी वाहन कंपनी का चीन में ऐसा पहला संयंत्र होगा जिसपर उसका 100 प्रतिशत मालिकाना हक होगा। इस वित्तपोषण की घोषण बृहस्पतिवार को की गयी।

कंपनी इस कारखाने में मॉडल-तीन सेडान तैयार करेगी। यह कारखाना इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा और इसकी शुरुआती क्षमता प्रति सप्ताह तीन हजार कार बनाने की होगी। बाद में क्षमता को बढ़ाकर सालाना पांच लाख इकाइयों तक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर लगाया 11 करोड़ रुपये का जुर्माना

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क कारखाने की आधारशिला रखने जनवरी में चीन आये हुए थे। उन्होंने कहा था कि कारखाना तैयार करने और उत्पादन शुरू करने के लिये स्थानीय बैंकों से धन जुटाने की योजना है।

इसे भी पढ़ें: Zomato 1,220 करोड़ रुपये में बेचेगी अपना UAE खाद्य कारोबार

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम